बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने इस जगह कैफे पर की छापेमारी, मौके पर मिले युवक-युवतियां, चार को पकड़ा

बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने इस जगह कैफे पर की छापेमारी, मौके पर मिले युवक-युवतियां, चार को पकड़ा
बीकानेर। शहर में कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियोंं की सूचना पर शहर की कोटगेट थाना पुलिस ने बोथरा कॉम्लेक्स के पास स्थित एक कैफे में छापेमारी कर मौके से चार युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में हथाई नाम से कैफे पर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार कैफे के अंदर बंकरनुमा केबिन बना रखे थे। पुलिस ने छापेमारी की तो मौके पर चार-पांच लड़कियां और चार युवक मिले। लड़कियों को मौके पर समझाईश कर छोड़ दिया, जबकि चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन चारों में एक कैफे का मालिक व असिस्टेंट शामिल है। शेखावत ने बताया कि जिस बिल्डिंग में यह कैफे चल रहा था, उस बिल्डिंग पर पुलिस द्वारा ताला लगा दिया गया है, बिल्डिंग मालिक को बुलाकर इस कैफे को हटाया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता तो बिल्डिंग को भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।