RCB vs GT: किस पर भरोसा करेगी RCB—हेजलवुड या डफी? फिलिप्स की जगह होल्डर खेलेंगे! देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Indian Premier League 2026 का 34वां मुकाबला मौजूदा चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Gujarat Titans (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में होगा, जहां दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेंगी।
RCB की मजबूत शुरुआत:-
आरसीबी ने सीजन की शुरुआत शानदार की थी। टीम ने Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद Rajasthan Royals से हार मिली। फिर टीम ने Mumbai Indians और Lucknow Super Giants को हराकर वापसी की, मगर पिछले मुकाबले में Delhi Capitals के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।
घरेलू मैदान पर वापसी की तलाश:-
अपने होम ग्राउंड पर पहली हार के बावजूद आरसीबी इस सीजन में संतुलित और मजबूत नजर आई है। टीम इस मुकाबले में वापसी कर अपने घरेलू दर्शकों को जीत का तोहफा देना चाहेगी। इसके बाद टीम अपने बाकी घरेलू मैच रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेलेगी।
गुजरात टाइटंस का उतार-चढ़ाव भरा सफर:-
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को Punjab Kings और Rajasthan Royals से लगातार हार मिली। हालांकि इसके बाद टीम ने Delhi Capitals, Lucknow Super Giants और Kolkata Knight Riders के खिलाफ जीत दर्ज कर वापसी की। लेकिन पिछला मुकाबला Mumbai Indians के खिलाफ 99 रन से हारने के बाद उनका जीत का सिलसिला टूट गया।
हेड टू हेड में बराबरी की टक्कर:-
RCB और GT के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने 6 मुकाबलों में 3-3 जीत हासिल की है। दोनों के बीच पहला मैच 30 अप्रैल 2022 को खेला गया था, जिसे गुजरात ने जीता था। वहीं 2 अप्रैल 2025 को हुए सबसे हालिया मुकाबले में भी गुजरात टाइटंस ही विजयी रही थी।
संभावित प्लेइंग-11
- RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम।
- GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स/जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।