Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें आज की नई कीमतें

post 1803 (1)

Gold Silver Price Today: गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.41 फीसदी यानी 622 रुपये टूटकर 1,52,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखी गई। डॉलर इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़ा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी उछलकर 103 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर मजबूत होने से निवेशकों ने सोने में मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।

चांदी में भी तेज गिरावट:-

सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी 1.70 फीसदी यानी 4215 रुपये टूटकर 2,44,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

वैश्विक बाजार का हाल:-

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी दोनों में कमजोरी दिखी। कॉमेक्स पर सोना 0.67 फीसदी गिरकर 4,721.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.74 फीसदी टूटकर 4704.74 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर यह 2.39 फीसदी गिरकर 76.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 1.99 फीसदी गिरकर 76.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।