शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग
Gajlakshmi Rajyog 2026: 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला है. इस राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से बैठे हुए हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि जब शुक्र और गुरु किसी राशि में एकसाथ आते हैं तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है. ज्योतिष में इसे एक बड़ा ही शुभ और दुर्लभ संयोग माना गया है. आगामी गजलक्ष्मी योग 14 मई से लेकर 8 जून तक रहेगा. इस बीच यह शुभ संयोग चार राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दे सकता है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि: अचानक होगा धन लाभ
गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कुछ अच्छे बदलाव लेकर आने वाला है. पढ़ाई-लिखाई और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. रुपया-पैसा आसानी से आपको मिलेगा. दुकान, फैक्ट्री आदि में मुनाफा अचानक से बढ़ता हुआ दिखाई देगा. सरकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
धनु राशि: बचत पर होगा फोकस
गुरु-शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग धनु राशि वालों के घर धन का अंबार लगा सकता है. आपके खर्चे पहले से कहीं ज्यादा नियंत्रित रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. बचत पर आपको पूरा फोकस होगा. खासतौर से व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. इस दौरान आप परिवार के साथ कोई अच्छा ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. मानसिक अवसाद से निजात पाएंगे.
तुला राशि: परिवार और सेहत का रखेंगे ख्याल
तुला राशि के जातकों का अस्त-व्यस्त जीवन एक बार फिर सही दिशा में आने वाला है. आपको जीवन में चल रही हर प्रकार की समस्या गजलक्ष्मी राजयोग दूर करेगा. अच्छी बात ये है कि इस दौरान आप न केवल धनधान्य की स्थिति को संवारने पर ध्यान देंगे, बल्कि अपनी हेल्थ और परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखेंगे. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय सकारात्मक रहेगा.
मीन राशि: नई नौकरी का ऑफर
गजकेसरी राजयोग मीन राशि के लोगों को धन, वैभव और सुख प्रदान करेंगे. धन लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कमाई में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. आपको कहीं से नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है. निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. सोना-चांदी या प्रॉपर्टी में सलाह के साथ निवेश कर सकते हैं. धोखाधड़ी आदि से भी सचेत रहेंगे.