पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण का काउंटडाउन शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पुलिस ने जारी किया ‘स्पेशल ट्रैफिक प्लान’

post 1596 (1)

पश्चिमी राजस्थान के लिए अहम माने जा रहे पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नरेंद्र मोदी मंगलवार को इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू किया है। जोधपुर रेंज आईजी सत्येन्द्र सिंह के निर्देशन में यह व्यवस्था तैयार की गई है।

पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था

प्रशासन ने अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग जोन निर्धारित किए हैं—

  • जोधपुर, नागौर, अजमेर और ब्यावर से आने वाली बसें पार्किंग-6, 7 और 8 में खड़ी होंगी, जबकि छोटे वाहन पार्किंग-5 और बाइक पार्किंग-9 में लगाए जाएंगे।
  • बाड़मेर और जैसलमेर से आने वाले छोटे वाहन सांभरा माता मंदिर के सामने पार्किंग-2 में रुकेंगे, वहीं बसों के लिए पार्किंग-4 तय की गई है।
  • उदयपुर, सिरोही, जालोर और पाली से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग-1 और 10 निर्धारित है, जबकि बसें पार्किंग-4 में खड़ी होंगी।
  • वीआईपी पास धारकों के लिए नेशनल हाईवे-25 पर पार्किंग-3 और सरकारी वाहनों के लिए पार्किंग-5 आरक्षित रखी गई है।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन:-

कार्यक्रम के दौरान ट्रक, ट्रेलर और टैंकर जैसे भारी वाहनों का रिफाइनरी क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—

  • बाड़मेर से जोधपुर जाने वाले भारी वाहन बायतू से पहले फलसुंड फांटा होते हुए गिड़ा-पाटोदी मार्ग से कल्याणपुर जाएंगे।
  • सांचौर और गुड़ामालानी से आने वाले वाहन भारतमाला रोड का उपयोग करेंगे।
  • बालोतरा से जोधपुर की ओर जाने वाले वाहनों को मुंगड़ा सर्किल, उमरलाई और धवा रोड से डायवर्ट किया गया है।
  • भारतमाला रोड से पचपदरा कस्बे की ओर किसी भी निजी या भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी:-

यातायात या मार्ग से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं—

  • डायल: 100
  • लैंडलाइन: 02988-220010
  • मोबाइल: 9530438083

आपातकालीन सेवाओं को छूट:-

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, दमकल और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर यह ट्रैफिक प्लान लागू नहीं होगा। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:-

पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।