पोते ने गला दबाकर की थी दादा-दादी की हत्या, लग्जरी लाइफ जीने के लिए चुराए थे गहने

पोते ने गला दबाकर की थी दादा-दादी की हत्या, लग्जरी लाइफ जीने के लिए चुराए थे गहने
जैसलमेर में पोते ने ही बुजुर्ग दंपती की हत्या की थी। दंपती की हत्या करने के बाद सोने के जेवर और बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी के कड़े काट ले गया था। दरअसल, मृतक दंपती के कोई संतान नहीं थी। बुजुर्ग महिला के भतीजे का लड़का यानी पोता उनके घर आता-जाता था। उसे लगता था कि पति-पत्नी अकेले रहते हैं। इनके पास गहने और रुपए होंगे। दंपती का पोता जैसलमेर से बाइक पर अपने दोस्त के साथ निकला। दोनों ने रास्ते में शराब पी, फिर रात में बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद महिला के चांदी के कड़े और बुजुर्ग का सोने का लॉकेट समेत अन्य गहने लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटना के 6 घंटे बाद ही दोनों को डिटेन कर लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। घटना मोहनगढ़ कस्बे के भील बस्ती की रात की है। शनिवार सुबह दंपती का भांजा उनसे मिलने पहुंचा तो लाखाराम (80) का शव लहूलुहान हालत में आंगन में पड़ा हुआ था और उनकी पत्नी रेशमा (78) का शव कमरे में पड़ा हुआ था।