ट्रॉली से भिड़ंत के बाद केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर, क्रेन से लोहा काटकर निकाला

ट्रॉली से भिड़ंत के बाद केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर, क्रेन से लोहा काटकर निकाला
श्रीगंगानगर में आटे से भरा ट्रक ओवरटेक की कोशिश में ट्रेक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टकरा गया। ट्रेक्टर ड्राइवर ने बचने के लिए स्टेयरिंग घुमा दिया, इससे उसकी जान बच गई, हालांकि ट्रॉली में लगे लोहे के एंगल से ट्रक का केबिन बुरी तरह डैमेज हो गया और ड्राइवर अंदर फंस गया। हादसा शनिवार शाम 6 बजे लालगढ़ जाटान छावनी के गेट नंबर 3 के पास श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर हुआ। लालगढ़ जाटान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन के जरिए केबिन को कटवाया तब घायल ड्राइवर को निकाला जा सका। ड्राइवर का पैर फ्रैक्चर हो गया। ट्रेक्टर-ट्रॉली में सरसों भरी हुई थी। ट्रेक्टर लालगढ़ जाटान से श्रीगंगानगर की तरफ जा रहा था। जबकि ट्रक श्रीगंगानगर की तरफ से आटे के कट्टे लेकर आ रहा था। ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान सामने से आते ट्रेक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पूरी तरह से ट्रॉली पर चढ़ गया। इससे ट्रक में सवार ड्राइवर केबिन में फंस गया।