बीकानेर: आर्मी कैंटीन से लौटते समय बुजुर्ग को आया चक्कर, हुई मौत

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में दुर्गादास सर्किल के पास एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस संबंध में चूरू निवासी जयपाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, उसके दादा सार्दुल सिंह आर्मी कैंटीन से सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गादास सर्किल के पास उन्हें अचानक चक्कर आया और वे सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।