जहरीली गैस से दम घुटने के कारण 2 की मौत, सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे

3

जहरीली गैस से दम घुटने के कारण 2 की मौत, सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे

जयपुर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान 2 मजदूरों का जहरीली गैस से दम घुटने लगा, तो दोनों चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को सीवरेज टैंक से निकालकर कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी बिना सेफ्टी किट के सीवरेज में सफाई के लिए उतरे थे।

यह हादसा करीब 2:00 बजे झोटवाड़ा जोन के शेखावत मार्ग, निवारू रोड, वार्ड नंबर 24 में हुआ। वाल्मीकि सफाई कर्मचारी संगठन ने इस हादसे पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक उपकरण दिए सीवर मेन होल की सफाई का कार्य करवाया जा रहा था, और अचानक मीथेन गैस सीवर चेंबर में आने से कर्मचारियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

XEN सोनू चौधरी, AEN रवि कुमार, JEN पवन कुमार और ठेकेदार अरविंद शेखावत पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। देर रात तक शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर सहमति नहीं बनी है।

You may have missed