बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार   

post 1558 (1)

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीम सतर्कता के साथ अभियान चला रही है।

सीओ जरनैल सिंह के पर्यवेक्षण और सीआई राजीव रॉयल के नेतृत्व में पुलिस ने किशनासर गांव स्थित भारतमाला पुलिया के पास घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 450 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेघाराम पुत्र मूलाराम ब्राह्मण और रणवीर सिंह उर्फ पुनीत पुत्र पुखराज सिंह राजपुरोहित, निवासी किशनासर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में एएसआई रामनिवास, एएसआई गंगाराम, एएसआई पप्पूलाल, कांस्टेबल धनाराम और रामेश्वर सहित पुलिस टीम शामिल रही। अभियान में एएसआई रामनिवास ज्याणी की विशेष भूमिका रही।

You may have missed