बीकानेर ब्रेकिंग: चाइनीज मांझे ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

post 1564 (1)

बीकानेर: देशनोक क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चा अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।

मांझे से गर्दन पर गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।