बीकानेर: ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

post 1538 (1)

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नोखा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

पहली कार्रवाई में उप निरीक्षक तनसुखराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रासीसर गांव की रोही में दबिश दी। इस दौरान आरोपी रमेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 35 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहनलाल की टीम ने नोखा के मोहनपुरा बास क्षेत्र में छापा मारकर रामस्वरूप बिश्नोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.11 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पूरी कार्रवाई वृताधिकारी जरनैल सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।