14 बीघा खरीदशुदा जमीन पर कब्जे के लिए धमकाने का आरोप, खाजूवाला सीओ करेंगे जांच

14 बीघा खरीदशुदा जमीन पर कब्जे के लिए धमकाने का आरोप, खाजूवाला सीओ करेंगे जांच
बीकानेर। पूगल के चक 5पीबी में जमीन पर कब्जा करने के लिए धमकाने और काश्तकार से मारपीट का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सीओ खाजूवाला करेंगे। पूगल में चक 8पीबी निवासी दियासराम नायक की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि चक 5पीबी में उसकी 14 बीघा अनकमांड जमीन है जो काश्त पर दे रखी है। यह जमीन उसने 26 अक्टूबर, 24 को खाजूवाला तहसील में 7केएलडी निवासी दिलीप कुमार बिश्नोई से जरिये इकरारनामा खरीदी थी। तब से जमीन पर उसी का कब्जा है और काश्त की जा रही है।
भूमि को रामलाल बाजीगर को काश्त पर दे रखा है। 14 अप्रैल की शाम को दलीप कुमार और उसके दो बेटे कमलेश व मुकेश ट्रैक्टर में सवार होकर लाठियां लेकर पहुंचे। काश्तकार से मारपीट की और उसकी झोपड़ी में रखा सामान बाहर फेंक दिया। परिवादी और काश्तकार को जान से मारने की धमकी देकर जमीन खाली करने के लिए कहा। पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला करेंगे।