बीकानेर: गौशाला में लगी आग, छपरा जलकर राख, मस्कत के बाद पाया काबू

6

बीकानेर: गौशाला में लगी आग, छपरा जलकर राख, मस्कत के बाद पाया काबू

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सुरजनसर गांव में आड़सर मार्ग पर शिव धोरा के पास स्थित वीर तेजा गौशाला में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुआं और लपटें देख ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गौशाला में गायों के लिए बनाया गया छपरा जलकर राख हो गया। उस समय बड़ी संख्या में गौवंश छपरे के नीचे बैठा हुआ था, लेकिन गर्मी महसूस होते ही सभी बाहर की ओर भाग गए और सुरक्षित बच गए। गांव से पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने पास में रखे चारे को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।

You may have missed