Gold-Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें आज की नई कीमतें

post 1494 (1)

Gold-Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता विफल रहने के बाद इसका असर वैश्विक और घरेलू कमोडिटी बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि कच्चे तेल के दाम में तेज उछाल देखी गई।

घरेलू बाजार में सोना कमजोर:-

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1,156 रुपये गिरकर 1,51,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बाजार में निवेशकों की सतर्कता के चलते सोना दबाव में नजर आया।

चांदी में भी तेज गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 5,056 रुपये यानी करीब 2.08 फीसदी गिरकर 2,38,076 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक बाजार का रुख:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोर नजर आए। कॉमेक्स पर सोना करीब 1 फीसदी गिरकर 4,739.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 4,714.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वहीं, चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर इसका भाव 2.65 फीसदी गिरकर 74.53 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 74.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

कच्चे तेल में जोरदार तेजी:-

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। WTI क्रूड 8.66 फीसदी उछलकर 104.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 7.43 फीसदी बढ़कर 102.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।