बीकानेर: निजी बस की टक्कर से छह गायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

post 807

बीकानेर: निजी बस की टक्कर से छह गायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Bikaner News: बीकानेर जिले के कालू थाना क्षेत्र के सहजरासर गांव के पास मंगलवार सुबह एक निजी बस ने छह गायों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर दोषी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गायों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने के साथ आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

You may have missed