Gold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी भी टूटी, जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि क्रूड ऑयल में तेजी देखने को मिली।
सोने के दाम में नरमी:-
एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव 331 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। बाजार में कमजोर रुझान के चलते सोना दबाव में रहा।
चांदी भी फिसली:-
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 1,265 रुपये गिरकर 2,32,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मिश्रित रुझान देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 0.01 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 4,685.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जबकि गोल्ड स्पॉट 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 4,661.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी में वैश्विक स्तर पर तेजी:-
चांदी की वैश्विक कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर चांदी 0.18 फीसदी बढ़कर करीब 73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, वहीं सिल्वर स्पॉट में भी 0.25 फीसदी की बढ़त देखी गई।
क्रूड ऑयल में उछाल:-
भूराजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.27 फीसदी बढ़कर 111.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 2.60 फीसदी उछलकर 115.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया।