खाजूवाला : अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की हुई मौत
खाजूवाला, खाजूवाला-बीकानेर सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला के चक माधोडिग्गी के पास भारत माला सड़क मार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत हुई जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक 12 केजेडी गाजीवाली निवासी 55 वर्षीय रोशन खान व 7 पीएचएम निवासी 22 वर्षीय राजेश के रूप में पहचान है। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसका पता लगाया जा रहा है। दोनों मृतकों के शवों को खाजूवाला चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है।