खाजूवाला : अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध बॉर्डर के पास डेनमार्क का नागरिक मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

post 1358 (1)

खाजूवाला। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक के संदिग्ध रूप से पहुंचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डेनमार्क निवासी यह व्यक्ति खाजूवाला बाजार से होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाता हुआ देखा गया।

स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में उसकी पहचान 40 वर्षीय रेने फिआर्च (RENE FEARCH) के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह 19 सितंबर 2025 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसकी वैधता 18 सितंबर 2026 तक है।

फिलहाल, गहन पूछताछ के लिए उसे बीकानेर स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) भेजा गया है।

सीमा क्षेत्र में किसी विदेशी नागरिक का इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर मामला माना जा रहा है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।