UIDAI ने लॉन्च किया नया फीचर, Mappls ऐप से आसानी से खोजें नजदीकी आधार केंद्र

post 1340 (1)

Authorized Aadhaar Centre Location: डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज बन चुका है। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक, लगभग हर काम में इसकी जरूरत पड़ती है। इसी वजह से UIDAI समय-समय पर आधार डिटेल्स अपडेट रखने की सलाह देता रहता है।

अब और आसान हुई सुविधा:-

हालांकि कई सेवाएं अब ऑनलाइन और मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ काम—जैसे बायोमेट्रिक अपडेट—के लिए अभी भी ऑथराइज्ड आधार सेंटर जाना जरूरी होता है। ऐसे में लोगों को अक्सर यह पता लगाने में परेशानी होती है कि उनके नजदीकी आधार केंद्र कहाँ स्थित है।

इस समस्या को हल करने के लिए UIDAI ने MapmyIndia के साथ साझेदारी की है। बता दें कि जल्द ही MapmyIndia के Mappls ऐप पर सभी अधिकृत आधार केंद्रों की जानकारी उपलब्ध होगी। इस फीचर के जरिए यूजर्स नजदीकी सेंटर की लोकेशन के साथ वहां मिलने वाली सेवाओं की जानकारी भी देख सकेंगे, जैसे:

  • नया आधार एनरोलमेंट (वयस्क)
  • बच्चों का एनरोलमेंट
  • पता और मोबाइल नंबर अपडेट

ऐसे करें आधार की जांच:-

UIDAI ने यह भी बताया है कि आप अपने आधार कार्ड की असलियत मोबाइल से कैसे जांच सकते हैं:

  • आधार ऐप खोलें और 6 अंकों का पिन डालें
  • QR कोड स्कैन करने का विकल्प चुनें
  • कैमरे से आधार कार्ड का QR कोड स्कैन करें
  • स्कैन के बाद तुरंत पता चल जाएगा कि कार्ड असली है या नहीं

यूजर्स को मिलेगा फायदा:-

इस पहल से आधार से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान और सुलभ हो जाएंगी। UIDAI और MapmyIndia की साझेदारी नागरिकों को घर बैठे ही जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।