शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

9

शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

जयपुर। करधनी क्षेत्र में घरेलू कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति की हथौड़े से हत्या कर दी। इसके बाद उसने नाबालिग बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मृतक की फोटो के आधार पर उसकी पहचान रिद्धि-सिद्धि नगर, खोरा बीसल निवासी 34 वर्षीय शेख हासन के रूप में की।

कचरा बीनने का करता था काम
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि शेख हासन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला था और जयपुर में परिवार के साथ कचरा बीनने का काम करता था। पहचान के बाद पुलिस जब घर पहुंची और पत्नी से पूछताछ की, तो वह घबरा गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

You may have missed