खाजूवाला बिग ब्रेकिंग: ईंट भट्टे पर काम करने वाले पति-पत्नी में आपसी कलह, पति ने की पत्नी की हत्या

post 1313 (1)

खाजूवाला, पुलिस थाना खाजूवाला क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

उपपुलिस अधीक्षक अमरजीत चावल व थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत शुक्रवार को महानिदेशक पुलिस की संभाग स्तरीय बैठक में बीकानेर गए हुए थे, सूचना मिलने के बाद अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 02 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:15 बजे हरप्रीत सिंह (25) निवासी 8 DWM थाना दंतौर ने पुलिस थाना खाजूवाला में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी जसवीर कौर की हत्या कर दी है। उसने बताया कि घटना करीब दो घंटे पहले चक 9 DWD में हुई।

सूचना मिलते ही थानाधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि जसवीर कौर (35) मृत मिली। जिसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। ताकि घटना स्थल से सबूत एकत्रित किये जायें।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

You may have missed