RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

post 1268 (1)

उदयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार को वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षा के विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी रिजल्ट काफी उत्साहजनक रहा और ज्यादातर संकायों में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष विज्ञान वर्ग में 97.52 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में 93.64 प्रतिशत और कला वर्ग में 97.54 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान वर्ग में कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,85,299 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस वर्ग का कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.02 रहा, जबकि छात्राओं का प्रतिशत 98.34 दर्ज किया गया। विज्ञान वर्ग में 1,78,051 छात्रों में से 1,46,644 छात्र और 1,07,248 छात्राओं में से 98,636 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

वाणिज्य वर्ग की बात करें तो इसमें कुल 30,798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,580 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का कुल परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का 92.82 प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में 20,666 छात्रों में से 13,976 छात्र तथा 9,914 छात्राओं में से 8,096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

कला वर्ग में सबसे अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ग में कुल 5,91,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षा में शामिल हुए। कला वर्ग का कुल परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.68 और छात्राओं का 98.29 प्रतिशत रहा। कला वर्ग में 2,72,970 छात्रों में से 1,56,818 छात्र तथा 3,10,231 छात्राओं में से 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

वहीं, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4,114 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,067 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा का कुल परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.46 और छात्राओं का 97.77 प्रतिशत दर्ज किया गया। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1,781 छात्रों में से 832 छात्र तथा 2,286 छात्राओं में से 1,328 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

ऑनलाइन कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Main Examination Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘RBSE Senior Secondary Result 2026’ लिंक का चयन करें।
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं। पूरे राज्य में लगभग 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बोर्ड के पिछले छह साल के परिणाम (बारहवीं के)

वर्षकला (%)वाणिज्य (%)विज्ञान (%)
202597.7899.0798.43
202496.8898.9597.73
202392.3596.6095.65
202296.3397.5396.53
202199.2199.7399.52
202090.1796.4991.96

पिछले साल का प्रदर्शन:-

साल 2025 के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में स्ट्रीमवार प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।आर्ट्स स्ट्रीम में 5,78,494 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 5,69,575 पास हुए और कुल पास प्रतिशत 96.88 रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 और लड़कों का 95.80 प्रतिशत रहा।

कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 26,418 सफल हुए और पास प्रतिशत 98.95 दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कों का 98.66 प्रतिशत रहा।

वहीं, साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,58,071 पास हुए और कुल पास प्रतिशत 97.73 रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.90 और लड़कों का 97.08 प्रतिशत रहा।