Dhurandhar 2 का ओटीटी प्रीमियर तय, जल्द इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

dhurandhar-2-10

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के साथ केवल तीन दिनों में 339 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 102 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी, और रविवार के कलेक्शन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अनुमान है कि रविवार का कलेक्शन 120 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले वीकेंड के बाद कुल 450 करोड़ रुपये की कमाई पार कर सकती है।

फिल्म की सफलता का राज:-

‘धुरंधर 2’ की कामयाबी का मुख्य कारण इसकी मजेदार कहानी, रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और बड़े बजट की भव्य बनावट को बताया जा रहा है। दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर भी बढ़ रही है कि फिल्म कब OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। आमतौर पर फिल्मों को थिएटर रिलीज के 4 से 6 हफ्ते बाद OTT पर स्ट्रीम किया जाता है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ को OTT पर आने में लगभग 45 से 60 दिन लग सकते हैं। इसका कारण यह है कि फिल्म लंबे समय तक थिएटर में सफलतापूर्वक चल रही है।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो ‘धुरंधर 2’ मई के अंत या जून की शुरुआत में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहली ‘धुरंधर’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जबकि दूसरे पार्ट की OTT राइट्स महंगी डील के बाद जियो हॉटस्टार ने खरीदी हैं।

थिएटर में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन:-

पिछली ‘धुरंधर’ फिल्म ने साल 2025 में 840 करोड़ रुपये नेट कमाई और 1300 करोड़ से अधिक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई की थी। उस समय यह फिल्म लगभग 55 दिनों तक थिएटर में चली थी, जिसके बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए इसी मुकाम को छूने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने पहले ही कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आने वाले हफ्तों में इसका दबदबा बनाए रखने की पूरी संभावना है।