Gold Silver Price Today : बाजार खुलते ही सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की; जानिए आज की नई कीमतें
Gold Silver Rate Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में सोना आज लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। सोमवार सुबह Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर सोने का भाव करीब 0.66 फीसदी यानी 1,050 रुपये गिरकर 1,57,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
विशेषज्ञों के मुताबिक इक्विटी बाजारों में आई तेज गिरावट के कारण कई निवेशक नुकसान की भरपाई के लिए सोने से मुनाफावसूली कर रहे हैं। इसी वजह से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। वहीं घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग फिलहाल कमजोर बनी हुई है, जिससे बाजार में सुस्ती का माहौल है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट:-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में चांदी भी लाल निशान पर कारोबार करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी का वायदा भाव करीब 1.09 फीसदी या 2,822 रुपये गिरकर 2,56,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
सोने का वैश्विक भाव:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। COMEX पर सोने का वायदा भाव लगभग 0.69 फीसदी या 34.80 डॉलर गिरकर 5,026.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं गोल्ड स्पॉट की कीमत करीब 0.08 फीसदी या 4.32 डॉलर की बढ़त के साथ 5,023.81 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
चांदी का वैश्विक भाव:-
सोने की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह करीब 4.44 फीसदी या 0.68 डॉलर गिरकर 80.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं सिल्वर स्पॉट की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 0.02 फीसदी या 0.05 डॉलर बढ़कर 80.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई।