Suicide: 4 बच्चों के पिता ने किया सुसाइड, परिजन बोले- पड़ोसन से था अफेयर, करती थी ये डिमांड

post 926

Suicide: 4 बच्चों के पिता ने किया सुसाइड, परिजन बोले- पड़ोसन से था अफेयर, करती थी ये डिमांड

Suicide: कोटा, गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पिछले करीब दस वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार युवक पड़ोस में रहने वाली एक युवती से संपर्क को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह उक्त युवती से बातचीत करता नजर आ रहा है। परिजनों का दावा है कि वीडियो में युवती द्वारा पैसों की मांग और दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा कुछ ऑडियो और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग भी परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।

सीआई महेश कारवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

10 वर्ष पहले किया था विवाह:-  

मृतक की साली ने बताया कि उसकी बहन ने लगभग दस वर्ष पहले बीरमचंद से कोर्ट मैरिज की थी। दंपती के चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार हाल के दिनों में बीरमचंद मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

परिवार का कहना है कि युवक पर पैसों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और निजी बातचीत सार्वजनिक करने की धमकी भी दी जा रही थी, जिससे वह तनाव में आ गया। इसी मानसिक दबाव के चलते युवक द्वारा यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्हें पति के किसी भी प्रकार के संबंध की जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था और पति सामान्य रूप से पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सौंपे गए ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महेश कारवाल, सीआइ, गुमानपुरा थाना