Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली; जानिए आज की नई कीमतें

post 993 (1)

Gold Silver Price Today: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की कीमतें लाल निशान में ट्रेड करती नजर आईं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने का भाव 665 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार में मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया। हालांकि, वैश्विक स्तर पर भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और डॉलर की कमजोरी के चलते सोने की गिरावट सीमित रही। डॉलर इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 98.79 पर गई है, जिससे अन्य करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो गया है।

चांदी में भी तेज गिरावट:-

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव लाल निशान पर कारोबार करता दिखाई दिया। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमत 2,751 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.58 फीसदी यानी 30.20 डॉलर गिरकर 5,211.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, गोल्ड स्पॉट कीमत में हल्की मजबूती देखी गई और यह 0.31 फीसदी यानी 16.35 डॉलर की बढ़त के साथ 5,208.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

वैश्विक बाजार में चांदी का हाल:-

सोने की तरह चांदी की वैश्विक कीमतों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.73 फीसदी यानी 1.15 डॉलर गिरकर 88.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, सिल्वर स्पॉट में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 0.05 फीसदी यानी 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 88.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।