शराब पीकर वाहन चलाया तो लाइसेंस रद्द, डिक्की खोल म्यूजिक बजाया तो गाड़ी जब्त

1

शराब पीकर वाहन चलाया तो लाइसेंस रद्द, डिक्की खोल म्यूजिक बजाया तो गाड़ी जब्त

जयपुर। नववर्ष के जश्न में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जयपुर पुलिस ने शहरभर में पुख्ता सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। आमजन से शांति से नववर्ष मनाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और किसी भी तरह के उत्पात से बचने की अपील की गई है। इसके तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में थ्री-लेयर गश्त, शहरभर में 45 अतिरिक्त नाके और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने प्रत्येक थाना इलाके में थ्री-लेयर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। गश्ती टीमें पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखेंगी। चेकिंग के लिए शहर में 45 अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी रात 1 बजे तक फील्ड में रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।