Rajasthan: महिलाओं को फ्री सफर की सौगात, आज रात 12 बजे से राजस्थान रोडवेज में नहीं लगेगा किराया, इतने दिन मिलेगा लाभ

post 932 (1)

Rajasthan: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर राजस्थान की महिलाओं को इस बार भी खास सुविधा मिलेगी। राजस्थान रोडवेज ने महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। इस संबंध में रोडवेज प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार महिलाएं 7 मार्च की मध्यरात्रि से 8 मार्च रात 12 बजे तक राज्यभर में रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। हर साल महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान देने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह सुविधा दी जाती है।

बसों की सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम:-

महिला दिवस को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की विशेष सफाई और धुलाई करवाई जा रही है, ताकि महिलाओं को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

इसके अलावा बस स्टैंड और प्रमुख रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। कई स्थानों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि महिला यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

हर साल हजारों महिलाएं उठाती हैं इस योजना का लाभ:-

महिला दिवस पर दी जाने वाली इस सुविधा का हर साल हजारों महिलाएं लाभ उठाती हैं। खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाएं इस दिन मुफ्त बस यात्रा कर अपने काम से दूसरे शहरों तक आसानी से पहुंच पाती हैं।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। साथ ही यह कदम महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूत करता है।

You may have missed