Weather Update: राजस्थान में बढ़ी गर्मी की रफ्तार, पारा 39°C के करीब, बाड़मेर सबसे गर्म; 21 शहर 35°C पार

post 906 (1)

जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने तय समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। साथ ही 5 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में दिन के समय 20–30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

🔹 35°C से अधिक तापमान वाले शहर:-

क्रमांकशहरअधिकतम तापमान (°C)
1बाड़मेर38.8
2जैसलमेर37.8
3जोधपुर37.6
4फलोदी37.4
5बीकानेर37.0
6पिलानी36.9
7पाली36.8
8वनस्थली36.6
9चूरू36.5
10जालौर36.4
11चित्तौड़गढ़36.2
12श्रीगंगानगर36.1
13डूंगरपुर36.1
14दौसा35.9
15अजमेर35.5
16फतेहपुर35.5
17कोटा35.4
18नागौर35.4
19जयपुर35.2
20उदयपुर35.2
21करौली35.1

बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी भी प्रकार की बारिश या चेतावनी जारी नहीं की गई है और सभी जिलों में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।

दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर में बेवजह बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।