Weather Update: होली के साथ ही गर्मी ने दिखाए तेवर, अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार

post 892 (1)

Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि पश्चिमी जिलों में पारा 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। 3 मार्च को बाड़मेर में सबसे अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फलोदी में 37.0 और जोधपुर शहर में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जैसलमेर में 36.5, जालोर और बीकानेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चित्तौड़गढ़ 35.8 और जवाई डेम 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म इलाकों में शामिल रहे।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में 34.7, भीलवाड़ा में 34.6, अजमेर में 34.5 और पाली में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सीकर में 32.5, सिरोही में 32.8 और श्रीगंगानगर में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी:-

4 मार्च को न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। फलोदी में 22.6 और जैसलमेर में 20.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर और बीकानेर में 20.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। कोटा में 16.8, जोधपुर शहर और श्रीगंगानगर में 16.7, अजमेर में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ 15.2, पिलानी और चूरू करीब 15 डिग्री सेल्सियस पर रहे। माउंट आबू में 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि पाली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले कुछ दिन और बढ़ेगा तापमान:-

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में दिन के तापमान में और इजाफा हो सकता है। हालांकि रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। दिन और रात के तापमान के बीच बढ़ता अंतर लू की स्थिति बनने के संकेत दे रहा है।

लू के बढ़ते असर की चेतावनी:-

India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की आशंका जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। राजस्थान सहित गुजरात, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यदि यही रुख जारी रहा तो मार्च के दूसरे पखवाड़े से लू का प्रभाव और स्पष्ट हो सकता है।

You may have missed