ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध के बीच पाकिस्तान पर हमला, अफगानिस्तान ने की एयरस्ट्राइक्स
अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) द्वारा ईरान (Iran) पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और कई जगह सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में ईरान के शीर्ष नेतृत्व और सैन्य अधिकारियों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन इलाकों को निशाना बना रहा है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। पूरे Middle East में हालात गंभीर बने हुए हैं।
इसी बीच घटनाक्रम का असर पड़ोसी देशों पर भी दिखने लगा है। Pakistan पर एक बार फिर हमला होने की खबर है।
अफगानिस्तान की कार्रवाई:-
अफगानिस्तान (Afghanistan) के तालिबान (Taliban) ने बयान जारी कर दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस और बलूचिस्तान के क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के 12वें कोर मुख्यालय को ड्रोन से निशाना बनाया। इस हमले के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बॉर्डर पर बढ़ा तनाव:-
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें लगातार जारी हैं। देर रात पाकिस्तान की ओर से काबुल और कंधार में हवाई कार्रवाई किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव से क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।