आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा, युवक बोला-मेरे साथ मारपीट की और गाली दी
आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा, युवक बोला-मेरे साथ मारपीट की और गाली दी
चूरू जिले में परिवहन निरीक्षक (आरटीओ इंस्पेक्टर) ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारकर घायल कर दिया। हमले में ड्राइवर की आंख के पास चोट लगने से खून बहने लगा। निरीक्षक ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप तो रोज यही काम करते हो। लोगों के आक्रोश को देखते हुए परिवहन निरीक्षक गाड़ी में बैठकर चले गए। शाम को विभाग ने परिवहन निरीक्षक सुरेश विश्नोई को सस्पेंड कर दिया। वहीं ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला सुजानगढ़ का रविवार का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई ने ट्रक ड्राइवर से बहस कर रहे हैं। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर को सिर से मारकर घायल कर देते हैं। ट्रक ड्राइवर एहसान अहमद (24) निवासी प्रयागराज (यूपी) ने कहा कि मैं ट्रक में सामान भर कर यूपी के भदोही जा रहा था। इस दौरान आरटीओ साहब ने हमारे से मारपीट की और गाली गलौज किया। मैंने कहा- मेरा रोजा है तो और भड़क गए।