बीकानेर: कमरे में मृत मिले युवक-युवती, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
बीकानेर: कमरे में मृत मिले युवक-युवती, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
Bikaner News: बीकानेर, बज्जू कस्बे के तेजपुरा गांव में एक कमरे में युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान करिश्मा और प्रकाश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शक जताया जा रहा है कि दोनों ने शनिवार रात आत्महत्या की।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात कमरे से मोबाइल पर गाने की आवाज सुनाई दे रही थी। प्रकाश के माता-पिता घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे और उन्होंने सोचा कि दोनों गाने सुन रहे हैं, इसलिए किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। देर रात तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह दोनों मृत पाए गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन दोनों को फंदे से उतार चुके थे। करिश्मा और प्रकाश करीब 7-8 महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।