बीकानेर: पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

post 830

बीकानेर। नोखा, जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक काकड़ा निवासी मनीराम बिश्नोई ने कथित रूप से पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही जसरासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।

You may have missed