Rinku Singh Father Death: क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, स्टेज-4 लिवर कैंसर से पिता का निधन

post 821 (1)

Rinku Singh Father death: भारतीय क्रिकेटर र‍िंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र स‍िंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। टी20 वर्ल्ड कप के बीच आई इस खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे भर्ती:-

रिंकू के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वे क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। तमाम प्रयासों के बावजूद 27 फरवरी सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

चेन्नई से अलीगढ़ रवाना हुए रिंकू:-

पिता के निधन की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी, तब वह टीम कैंप छोड़कर परिवार के पास पहुंचे थे। बाद में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम से दोबारा जुड़े थे।

अगले मैचों में खेलना अनिश्चित:-

पारिवारिक शोक के चलते आगामी मुकाबलों में रिंकू की उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है। र‍िंकू सिंह ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ मुकाबले में टीम से बाहर रहे थे और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया था। हालांकि वह मैदान पर फील्डिंग करते नजर आए थे।

प्रदर्शन पर भी रहा दबाव:-

यह दौर रिंकू सिंह के लिए निजी और पेशेवर दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण रहा है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया, जिससे ज्यादा गेंदें खेलने का अवसर नहीं मिला। अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ वह सिंगल डिजिट पर आउट हुए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर छोटी लेकिन तेज पारी खेली। अन्य मुकाबलों में भी उनका योगदान सीमित रहा।