Bikaner: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

post 905

Bikaner: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Bikaner News: बीकानेर, घर से काम का बोलकर निकले एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना 28 दिसंबर की बताई जा रही है, जो नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर सींथल की ओर सामने आई।

मामले को लेकर मृतक के पुत्र जैसाराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार उसके पिता मदाराम घर से किसी जरूरी काम से निकले थे, लेकिन बाद में उनका शव रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर मिला।

परिवादी ने आशंका जताई है कि उसके पिता की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed