Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, गिर गए भाव, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गए दाम
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, गिर गए भाव, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गए दाम
Gold Silver Price Today: गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में पिछले सत्र की तेज़ बढ़त के बाद ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली हावी रही। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और यूएस टैरिफ को लेकर चिंताओं ने गिरावट को सीमित रखा है।
Multi Commodity Exchange (एमसीएक्स) पर सुबह के कारोबार में सोना 0.40% यानी करीब 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं डॉलर इंडेक्स में 0.20% की कमजोरी दर्ज की गई, जिससे अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना थोड़ा सस्ता हुआ है।
चांदी में तेज गिरावट:-
सोने के साथ-साथ चांदी में भी दबाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर चांदी 2% यानी करीब 5,400 रुपये टूटकर 2,62,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को चांदी 3% की तेजी के साथ 2,68,316 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख:-
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में मिश्रित रुख रहा। COMEX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.28% या 14.60 डॉलर की गिरावट के साथ 5,211.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं स्पॉट गोल्ड 0.54% यानी 29.17 डॉलर की बढ़त के साथ 5,193.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।
चांदी का ग्लोबल ट्रेंड:-
कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 1.75% या 1.45 डॉलर की गिरावट के साथ 90.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.19% की हल्की कमजोरी के साथ 89.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।