26 फरवरी गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

post 799 (1)

26 फरवरी गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

 26 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि

आज व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार में विवाह से जुड़ा कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है, जिसमें बड़ों की सलाह जरूरी रहेगी। बाहर नौकरी कर रहे लोगों को परिवार की याद सताएगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि

आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र की कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। जीवनसाथी नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओं में सफलता पा सकते हैं।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि

रोजगार की तलाश खत्म हो सकती है और अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। आलस्य त्यागना जरूरी होगा। संपत्ति में निवेश भविष्य में लाभ देगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि

विरोधियों की चाल असफल होगी। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और कारोबार में बड़ा अवसर मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद या चांदी
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह राशि

नौकरी में बदलाव के योग हैं। पार्ट टाइम काम की इच्छा पूरी हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें धैर्य से पूरा करना होगा।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा
  • उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि

दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में पिता की सलाह लाभकारी होगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: गहरा हरा
  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संतुलित रखें। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मित्र बढ़ेंगे। अटका धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में सफल रहेंगे।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें।

धनु राशि

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से बचें।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: महरून
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशि

साझेदारी में सावधानी रखें। नौकरी में रुकावटें बनी रह सकती हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ राशि

कार्यस्थल पर व्यवहार सुधारने की जरूरत है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में संतुलन बना रहेगा।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला या आसमानी
  • उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि

धन के मामले में उतार-चढ़ाव रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफलता पा सकते हैं। छोटे व्यापारियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: सुनहरा या पीला
  • उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।