राजस्थान: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3820 नशीली सिरप की बोतलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

post 892

राजस्थान: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3820 नशीली सिरप की बोतलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: उदयपुर, जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गोवर्धनविलास थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 29 कार्टनों में भरी 3820 शीशियां जब्त की हैं।

देर रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई:-

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार, सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट के जरिए संदिग्ध नशीली दवाएं उदयपुर लाई गई हैं। इस पर शनिवार देर रात बलीचा क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

3820 शीशियां बरामद:-

कार्रवाई के दौरान औषधि नियंत्रण अधिकारी अनिरुद्ध को मौके पर बुलाया गया और गोदाम की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में 29 कार्टन बरामद हुए, जिनमें कोडीन युक्त कफ सिरप की कुल 3820 शीशियां पाई गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खेप अहमदाबाद की अलग-अलग फार्मा कंपनियों के नाम पर उदयपुर भेजी गई थी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला:-

औषधि नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि सिरप में मौजूद कोडीन फॉस्फेट ओपियम का डेरिवेटिव है, जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत नियंत्रित पदार्थ है। आरोपी के पास केवल सामान्य रिटेल ड्रग लाइसेंस था और नशीली दवाओं की सप्लाई के लिए कोई विशेष अनुमति नहीं मिली।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस:

पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

You may have missed