ये कैसा चोर! मंदिर से सामान समेटा… परिक्रमा लगाई, अचानक हुआ ​कुछ ऐसा की धोक लगाकर भाग छूटा

post 753 (1)

जयपुर। बिंदायका स्टेशन क्षेत्र स्थित प्राचीन कुटिया वाले बालाजी मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश मंदिर में घुसकर सामान समेटता है, लेकिन आहट मिलते ही चोरी का इरादा छोड़कर हाथ जोड़ता हुआ बाहर निकल जाता है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में दो युवक मंदिर परिसर में पहुंचे। दोनों पहले टिनशेड के नीचे रखी बेंच पर बैठ गए। कुछ देर बाद एक युवक बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा चेहरे पर कपड़ा बांधकर मंदिर के अंदर दाखिल हुआ।

शिवलिंग से उतारा तांबे का कलश:-

मंदिर में घुसते ही आरोपी ने शिवलिंग पर रखा तांबे का कलश उतारा, उसका जल खाली किया और बैग में रख लिया। इसके बाद वह बालाजी महाराज के सामने झुका और परिक्रमा करने लगा, ताकि किसी को शक न हो।

आहट सुनकर भाग छूटा:-

इसी दौरान मंदिर में एक श्रद्धालु के पहुंचने की आहट से बदमाश घबरा गया। पकड़े जाने के डर से उसने चुराया हुआ कलश मंदिर के पीछे छिपा दिया और सामान्य व्यवहार करते हुए हाथ जोड़कर बाहर निकल गया।

सीसीटीवी से खुली पोल:-

श्रद्धालु ने जब कलश गायब देखा तो इसकी सूचना पुजारी रामसहाय शर्मा को दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरी वारदात सामने आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

You may have missed