22 फरवरी रविवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
22 फरवरी रविवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
22 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। बच्चों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से लंबी बातचीत हो सकती है। भविष्य की योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन का विचार बन सकता है। इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता के योग हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करना रिश्ते को मजबूत करेगा।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
वृषभ राशि
दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर जा रहे हैं तो बड़ों का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी को तरक्की का अवसर मिल सकता है। कोरियर कारोबारियों को लाभ होगा। आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि
नई उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनाएं। सेहत का ध्यान रखें। छिपे विरोधी बाधा डाल सकते हैं, लेकिन आपका सकारात्मक दृष्टिकोण मजबूत रखेगा। लाइब्रेरियन की सैलरी में वृद्धि के योग हैं। महिलाओं को बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने से पहले मार्केट एनालिसिस करें। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। हाउसवाइव्स के लिए पार्ट टाइम जॉब के योग हैं।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
सिंह राशि
दिन खुशहाली से शुरू होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। क्रिएटिव फील्ड मजबूत रहेगी। बिल्डर्स को नए कॉन्ट्रैक्ट से लाभ होगा। सामाजिक समारोह में भागीदारी होगी। दोस्त से खास बातचीत हो सकती है।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि
दिन अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से काम पूरे होंगे। करियर में बदलाव से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर होगा। स्किल पर काम करें, भविष्य में लाभ मिलेगा।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। पूजा-पाठ से मन शांत रहेगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
दिन बदलाव लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। नए प्रोडक्ट की खरीदारी संभव है। तनाव कम रहेगा। रोड ट्रिप का प्लान बन सकता है।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें।
धनु राशि
दिन शानदार रहेगा। भागदौड़ रह सकती है। नई तकनीक से काम आसान होगा। सेल्समैन को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी संग घूमने का प्लान बनेगा। एजुकेशन सेक्टर वालों के लिए व्यस्त दिन।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि
दिन उत्साह से भरा रहेगा। धार्मिक स्थल पर दर्शन के योग हैं। बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु दूर रहेंगे। मूर्ति व्यापारियों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कुंभ राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार संग मंदिर जाएंगे। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। शांत जगह पर समय बिताने से तनाव कम होगा।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला या आसमानी
- उपाय: गरीब को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मीन राशि
दिन लाभदायक रहेगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आत्मनिर्भर फैसले लाभ देंगे।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।