Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के इन पांच संभागों में किया बारिश का अलर्ट जारी, 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवाएं

post 681 (1)

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के इन पांच संभागों में किया बारिश का अलर्ट जारी, 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवाएं

Weather Update: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों के लिए ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज 18 फरवरी को राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

आने वाले दिनों में मौसम रहेगा शुष्क:-

ताजा अपडेट के मुताबिक, 19 फरवरी से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

बीते 24 घंटे में यहां हुई सर्वाधिक बारिश:-

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के नोहर (हनुमानगढ़) में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पूर्वी राजस्थान के नारायण (जयपुर) में सर्वाधिक 27 मिमी बारिश दर्ज हुई।