18 फरवरी बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

post 672 (1)

18 फरवरी बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

18 फरवरी 2026 राशिफल कुछ राशियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे, तो कुछ को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे सावधानी बरतनी होगी, जानिए आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि

कानूनी मामलों के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी नई योजना में निवेश से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। कुछ सहकर्मी आपकी कार्यशैली से असंतुष्ट हो सकते हैं, लेकिन सीधे तौर पर कुछ नहीं कहेंगे। नए विचारों से लाभ मिलेगा और चुने गए कार्य उम्मीद से अधिक फायदा दे सकते हैं।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि

आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अनुभवी और सकारात्मक सोच वाले लोगों की सलाह से निवेश लाभदायक रहेगा। घरेलू मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। साझेदारी सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि

प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लोकप्रियता बढ़ेगी, लेकिन पैसों के मामले में सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद या चांदी
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह राशि

मेहनत का फल मिलेगा और परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा
  • उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज खाली समय का आनंद मिलेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। दफ्तर का माहौल चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: गहरा हरा
  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

कार्य में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी उम्मीद पूरी हो सकती है। बिना सोचे कोई वादा न करें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी है। ऑफिस में बहस की स्थिति बन सकती है।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें।

धनु राशि

आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: महरून
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशि

सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी में संघर्ष संभव है। आकस्मिक खर्च और सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि

भाग्य साथ देगा और व्यापारिक समस्याएं दूर होंगी। घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला या आसमानी
  • उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि

रचनात्मकता से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नए अवसर लाभ देंगे। अचानक जिम्मेदारियां योजनाओं में बदलाव ला सकती हैं।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: सुनहरा या पीला
  • उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।