सुबह कॉन्स्टेबल का फिजिकल टेस्ट पास किया, रात में मौत, दो भाइयों ने दम तोड़ा

10

सुबह कॉन्स्टेबल का फिजिकल टेस्ट पास किया, रात में मौत, दो भाइयों ने दम तोड़ा

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हुए एक्सीडेंट में दो भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक एक युवक हरियाणा के हिसार से बीएसएफ कॉन्स्टेबल का फिजिकल पास कर मामा के बेटे के साथ घर लौट रहा था। ओवरस्पीड के कारण घर के नजदीक ही उनकी बाइक स्लिप हो गई थी। पुलिस के अनुसार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी। दूसरे ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार रात 9 बजे मांढण थाना क्षेत्र में हुआ। घटना का सीसीटीवी आज सामने आया है। युवकों की पहचान अभिषेक (20) निवासी कुतीना (कोटपूतली-बहरोड़) और राहुल (22) निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रुप में हुई। अभिषेक के रिश्ते में भाई लगने वाले संदीप ने बताया अभिषेक समेत गांव के चार युवक हरियाणा के हिसार में बीएसएफ (कॉन्स्टेबल) का फिजिकल देने के लिए गए थे। लौटते समय चारों रेवाड़ी के मोहनपुर गांव स्थित बस स्टैंड पर उतर गए। इस दौरान अभिषेक ने अपने बुआ के बेटे राहुल को बाइक लेकर बुला लिया था। घर से करीब 300 मीटर पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया।