बुजुर्ग महिला की गाड़ी से कुचलकर हत्या, 5 गाड़ियों में आए 40 हमलावरों ने किया हमला

9

बुजुर्ग महिला की गाड़ी से कुचलकर हत्या, 5 गाड़ियों में आए 40 हमलावरों ने किया हमला

जालोर जिले के सांचौर उपखंड के सेसावा गांव में गुरुवार देर रात प्लॉट विवाद को लेकर गाड़ियों से कुचलने की कोशिश में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोप है कि करीब 40 बदमाश 5 गाड़ियों में सवार होकर गांव पहुंचे और एक परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने वालों पर गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया गया। हमले के दौरान वाली देवी पत्नी खींयाराम विश्नोई (65) को एक गाड़ी से कुचल दिया गया। उनके पेट के ऊपर से वाहन निकाल दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 4 बजे सांचौर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना में वाली देवी की पुत्री भंवरी देवी और भतीजा सदराम देवी भी घायल हुए हैं। दोनों के सिर और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि जब वे बीच में आए तो आरोपियों ने गाड़ी से टक्कर मारकर उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया।