अमूल के 6-करोड़ के एक्सपायरी प्रोडक्ट बेचने की थी तैयारी, नूडल्स-केचअप और एनर्जी ड्रिंक के 3 हजार कार्टन जब्त

1

अमूल के 6-करोड़ के एक्सपायरी प्रोडक्ट बेचने की थी तैयारी, नूडल्स-केचअप और एनर्जी ड्रिंक के 3 हजार कार्टन जब्त

जयपुर में फूड सेफ्टी टीम ने बुधवार को अमूल कंपनी का बड़ी मात्रा में एक्सपायरी स्टॉक पकड़ा। सीएमएचओ जयपुर (सेकंड) की टीम ने खो-नागोरियान इलाके में कंपनी के C&F गोदाम में छापा मारा। यहां अमूल कंपनी के नूडल्स, केचअप, मेयोनीज, एनर्जी ड्रिंक के पैकेट्स से भरे तीन हजार कार्टन सीज किए। इनकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई गई है। टीम ने जांच में पाया कि ये सारा माल एक्सपायर हो चुका है। ऐसे में उन कार्टन पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाकर दोबारा नई डेट लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। जांच में पाया कि फर्म का फूड लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था। जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- हमें 181 पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम को भेजा गया। टीम खो-नागोरियान स्थित मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंची। जहां C&F गोदाम में रखे सामान की जांच की। पता चला कि यहां मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, गुजरात की तरफ से बनाए अमूल ब्रांड के कई नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट (नूडल्स, केचअप, मेयोनीज, एनर्जी ड्रिंक) के करीब 3 हजार कार्टन पड़े हैं, जो एक्सपायरी हो चुके हैं।

You may have missed