पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़ भागे बदमाश, 2 पिस्टल बरामद, 3 जिंदा कारतूस भी मिले

2

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़ भागे बदमाश, 2 पिस्टल बरामद, 3 जिंदा कारतूस भी मिले

सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 बोर पौना पिस्टल, एक 315 बोर देशी कट्टा पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की है। हालांकि इस दौरान कार में सवार बदमाश भाग निकले। सूरवाल थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया- आईजी भरतपुर रेंज के आदेशानुसार एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। इसके तहत थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार की शाम शेरपुर रोड, सूरवाल पर एक स्कॉर्पियो में अवैध हथियार ले जाए जा रहे हैं। मौके पर नाकाबंदी कर पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन स्कॉर्पियो ड्राइवर कार को तेज गति से भगाते हुए बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया।

कार में सवार बदमाश शाहरुख पुत्र हनीफ असरफ पुत्र बाबू खान, निवासी दोंदरी, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर कार को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम को स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर गाड़ी में 12 बोर पौना पिस्टल, एक 315 बोर देशी कट्टा पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद अवैध हथियारों को जब्त कर किया गया। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई में यूज की गई स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया गया। हालांकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है।