बीकानेर: तेज रफ़्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर

post 544 (1)

बीकानेर: तेज रफ़्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुरधना पडिहारान निवासी पुनमचंद पुत्र फूसाराम मेघवाल ने थाने में दर्ज करवाई है।

परिवादी के अनुसार, 8 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उसका भाई रामलाल पैदल सड़क किनारे अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल, जिसे मोडसिंह पुत्र छैलूसिंह चला रहा था, ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामलाल को टक्कर मार दी।

हादसे में रामलाल के पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सउनि हनुमंतसिंह को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।