एक्सप्रेसवे से खाई में गिरी कार, दो की मौत, एयरबैग खुलने से भी नहीं बची जान
एक्सप्रेसवे से खाई में गिरी कार, दो की मौत, एयरबैग खुलने से भी नहीं बची जान
सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह से कबाड़ हो गई, जिसमें फंसे दो लोगों की मौत हो गई। कार में एयरबैग खुले, लेकिन जान नहीं बच सकी। हादसा खंभा नंबर 246 के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। कार सवार दोनों युवक गुजरात के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, कार सवार दो दोनों युवक गुजरात जा रहे थे। इस दौरान सवाईमाधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी सोनेट कार दोनों ओर की सड़क के बीच बनी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार कमल गोहिल (35) निवासी बड़ौदा, गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक तेजस्वी सोलंकी (32) पुत्र महेश मोची निवासी भावनगर, गुजरात गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बौंली सीएससी पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।